Hanuman Chalisa
✕

5 करोड़ की इनामी राशि वाली पोकर चैंपियनपशिप का धमाकेदार आगाज़

Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (21:06 IST)
पणजी। भारत में पोकर को बतौर एक खेल नया मंच देने के लिए गोवा के पणजी में 14-19 जनवरी तक चलने वाली पांच करोड़ रुपए की भारी भरकम ईनामी राशि पोकर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत काफी धमाकेदार अंदाज़ में हुई।
 
ताश के इस खेल पोकर को अभी तक रोमांच और मनोरंजन से ही जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन अब भारत में पोकर के दीवानों की लगातार बढ़ती संख्या और खासकर युवाओं में इसकी चाहत को देखते हुए पोकर को बतौर खेल स्थापित करने के लिए पोकर चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंटों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
 
पणजी के बिग डैडी कैसिनो में आयोजित इस चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में खिलाड़ी लाइव टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं जिसकी ईनामी राशि करीब पांच करोड़ रुपए रखी गयी है जिसके विजेता को पोकर चैंपियन 2020 के खिताब से नवाजा जाएगा। इसके बाद 24 जनवरी से 9 फरवरी तक ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप की शुरुआत की जाएगी जिसकी ईनामी राशि करीब 16 करोड़ रुपए रखी गई है, जिसे स्पार्टन पोकर डॉट काम पर खेला जाएगा।
 
गोवा के कैसिनो में पोकर चैंपियनशिप की शुरुआत के साथ 2019 के सत्र विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। पिछले सत्र में राज तलवार और प्रणय चावला विजेता बने थे। राज ने कहा, 'यह खेल पहले रोमांच से जोड़कर देखा जाता था लेकिन इसमें रणनीति, एकाग्रता और प्रतिभा की ज़रूरत होती है, इसलिये यह जुए से कहीं बढ़कर है।' (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख