1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Play India, Online Quiz, KISG

खेलो इंडिया ने लांच किया 'ऑनलाइन क्विज'

Play India
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख खेल आयोजन स्थलों पर 31 जनवरी से आठ फरवरी तक आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (केआईएसजी) के तहत खेलो इंडिया ने एक क्विज प्रतियोगिता शुरू की है, जिसका नाम 'अब हर कोई खेलेगा क्विज' रखा गया है।


इस नलाइन क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत 22 जनवरी को हो चुकी है और यह सिर्फ पांच दिनों में 55 हजार प्रतिभागियों को आकर्षित कर चुकी है। यह क्विज 31 जनवरी तक आयोजित होनी है और इसे डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट खेलो इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन क्विज पर जाकर खेला जा सकता है।

वेबसाइट पर लॉगइन करने वाले प्रत्‍येक प्रतिभागी (यूजर्स) को 15 राउंड का सामना करना है। एक दिन में चार सवाल उसके सामने आएंगे। हर दिन 10 विजेताओं का चयन होगा। इनका चयन इनके स्कोर के आधार पर होगा। अगर टाई होता है तो फिर लकी ड्रॉ से विजेता का चयन होगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं को खेलो इंडिया मर्चेंटडाइड पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। साथ ही टॉप-10 खिलाड़ियों को स्कूल गेम्स के समापन के अवसर पर खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिलने का मौका मिलेगा। क्विज प्रतियोगिता को भारतीय खेलों को प्रोमोट करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है और साथ ही इसके माध्यम से भारत के समृद्ध खेल विरासत को लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया गया है। इसके अलावा इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना भी है। (वार्ता)
अगला लेख
शमी के 'पंजे' ने अफ्रीकी शेरों को दबोचा, भारत ने जीता तीसरा टेस्ट