dharma sangrah
✕

आडवाणी आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता के फाइनल में, म्यांमार के ने थ्वे ओ से होगा मुकाबला

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (22:25 IST)
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के माइक रसेल को 5-2 से हराकर म्यांमार के मांडले में खेली जा रही आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
आडवाणी ने यह सेमीफाइनल 150 (114)-117 (59), 142 (142)-150 (150), 152 (118)-122 (122), 45-151 (74), 152 (63)-142 (85), 151 (123)-96 (66), 151-61 से जीता।
ALSO READ: देश में स्नूकर और बिलियडर्स को बढ़ाने के टिप्स दिए पंकज आडवाणी ने
भारतीय खिलाड़ी का फाइनल में म्यांमार के ने थ्वे ओ से मुकाबला होगा जिन्होंने अन्य सेमीफाइनल में भारत के सौरव कोठारी को 5-3 से हराया। थाई खिलाड़ी ने यह मुकाबला 151 (65)-125, 151 (93)-95 (93), 21-152 (152), 150 (122)-77 (68), 79 (72)-151 (83), 110 (103)-150, 150 (150)-0, 152 (130)-0 से जीता।
 
आडवाणी फाइनल में अपने 22वें विश्व खिताब की तलाश में उतरेंगे। आडवाणी का पिछले साल भी ओ से मुकाबला हुआ था और ओ को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। ओ को अपने पहले विश्व खिताब की तलाश है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख