• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Other Sports News, Sania Mirza, Martina Hingis
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (20:31 IST)

सानिया ने चौंकाया, तोड़ी हिंगिस के साथ जोड़ी...

सानिया ने चौंकाया, तोड़ी हिंगिस के साथ जोड़ी... - Other Sports News, Sania Mirza, Martina Hingis
नई दिल्ली। एकसाथ 14 खिताब जीत चुकीं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी करिश्माई जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने एकसाथ बिताई अपनी 16 महीने की सुनहरी साझेदारी को अब साथ समाप्त करने का निर्णय कर लिया है।
विश्व की नंबर 1 महिला युगल जोड़ी सानिया और मार्टिना ने गत वर्ष डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप सहित 9 खिताब जीते थे जिसमें 3 ग्रैंड स्लैम शामिल हैं। वर्ष 2015 में भारतीय-स्विस जोड़ी ने यूएस ओपन और विंबलडन तथा इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। 
 
गत वर्ष मार्च में एकसाथ जोड़ी बनाकर उतरीं सानिया-हिंगिस ने गत वर्ष इंडियन वेल्स, मियामी और फैमिली सर्कल कप में लगातार 3 खिताब जीतकर हैट्रिक बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्वांगझू ओपन, वुहान ओपन, चाइना ओपन तथा डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खिताब जीते। इस वर्ष यह जोड़ी ब्रिसबेन ओपन, सिडनी ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, सेंट पीट्सबर्ग तथा रोम मास्टर्स में खिताब जीते हैं।
 
दोनों खिलाड़ियों ने एकसाथ कुल 14 खिताब जीतने की उपलब्धि अपने नाम की है और ऐसे में विजयी इस जोड़ी ने अचानक अलग होने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है। सानिया गत वर्ष फैमिली सर्कल कप जीतने के बाद महिला युगल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन गई थीं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
13 करोड़ के नोटों को आग लगाकर बेटी को ठंड से बचाया