• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Other Sports News, Rio Paralympic, Varun Bhati
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (20:04 IST)

पैरालंपियन वरुण को यूपी सरकार देगी एक करोड़

Other Sports News
लखनऊ। ब्राजील के रियो डि जेनेरो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले वरुण भाटी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक करोड़ रूपए  देने की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले भाटी ने 10 सितंबर को हुई ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 
उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भाटी की उपलब्धि से बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की।
         
अखिलेश ने कहा वरूण की मेहनत और लगन की बदौलत ही उन्होंने रियो में देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से बाकी देव्यांगों को भी प्रेरणा मिलेगी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
31 सर्जरी करा चुकीं हैं रियो पैरालम्पिक रजत विजेता दीपा मलिक