Hanuman Chalisa
✕

corona virus के खौफ से जर्मनी और पोलैंड में होने वाले ओलंपिक बैडमिंटन क्वालीफायर्स स्थगित

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (17:54 IST)
कुआलालंपुर। कोरोना वायरस के कारण जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट अगले सप्ताह नहीं हो पाएगा जबकि पोलिश ओपन को स्थगित कर दिया गया है। ये दोनों ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता थी।
 
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को कहा कि अभी यह तय नहीं किया गया है कि पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 3 से 8 मार्च के बीच होने वाले जर्मन ओपन को स्थगित या रद्द कर दिया जाएगा।
 
पोलिश ओपन के लिए नई तिथियां मांगी जा रही हैं जिसका आयोजन पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 26 से 29 मार्च के बीच होना था लेकिन अब ये प्रतियोगिताएं टोकियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग अवधि में नहीं आ पाएंगी।
 
बयान में कहा गया है कि बीडब्ल्यूएफ कोरोना वायरस के आधिकारिक अपडेट पर लगातार निगरानी रख रहा है और अभी एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर या बीडब्ल्यूएफ से मान्यता प्राप्त अन्य टूर्नामेंट में बदलाव करने का कोई इरादा नहीं है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख