manglik dosh calculator
✕

नोवाक जोकोविच दमदार जीत के साथ 'जापान ओपन' के सेमीफाइनल में

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (16:36 IST)
टोकियो। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने शुक्रवार को अपने तेजतर्रार खेल का अद्भुत नजारा पेश करके जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट (Japan Open Tennis Tournament) के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास पोइली के खिलाफ अपनी बादशाहत दिखाई और 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की। उनके दमदार और सटीक शॉट तथा बेहतरीन ड्राप शॉट का पोइली के पास कोई जवाब नहीं था।

यह मुकाबला केवल 50 मिनट तक चला जिसके बाद जोकोविच ने कहा, मैं मशीन नहीं हूं लेकिन मैं आज जैसा खेलना पसंद करता हूं। मैंने इस साल जितने मैच खेले उनमें यह सर्वश्रेष्ठ था। इस जीत से जोकोविच ने यह भी दिखा दिया कि वह अब बाएं कंधे की चोट से पूरी तरह उबर गए हैं जिसके कारण वे यूएस ओपन के बीच से हट गए थे।

उसके बाद जोकोविच का यह पहला टूर्नामेंट हैं। अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने जापान के टारो डेनियल को 6-4, 6-0 से जबकि अमेरिका के रीली ओपेलका ने जापानी क्वालीफायर यासुतका उचियामा को 6-3, 6-3 से पराजित किया। 

फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख