Hanuman Chalisa
✕

नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2019 (16:54 IST)
मियामी। सर्बिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स की निराशा को पीछे छोड़ते हुए एटीपी-डब्ल्यूटीए मियामी ओपन में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिच पर 7-6, 6-2 से जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका के अलावा 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

हालांकि दिन का उलटफेर इंडियन वेल्स मास्टर्स के विजेता डोमिनिक थिएम के हारने से हुआ। उन्हें पोलैंड के 22 साल के हुबर्ट हुर्कास्ज से 4-6, 4-6 से हार मिली। केई निशिकोरी को भी निराशा हाथ लगी जो सर्बिया के दुसान लाजोविच से पराजित हो गए।

जबकि मौजूदा चैंपियन जान इस्नर ने इटली के क्वालीफायर लोरेंजो सोनेगो को 7-6, 7-6 से मात दी। ओसाका ने यानिना विकमायेर को 6-0, 6-7, 6-1 से शिकस्त दी, जबकि सेरेना ने स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-3, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख