Daily Horoscope
✕

जोकोविच टॉप 10 में, सेरेना की 153 स्थानों की छलांग

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (18:30 IST)
नई दिल्ली। विंबलडन में अपना चौथा खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच 11 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि महिलाओं में उपविजेता रही अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने 153 स्थान की गगनचुंबी छलांग लगाई है और वे 28वें नंबर पर आ गई हैं।
 
 
जोकोविच को विंबलडन में 12वीं वरीयता मिली थी जबकि उनकी विश्व रैंकिंग 21वीं थी। जोकोविच ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को लगातार सेटों में पराजित किया और एक बार फिर टॉप-10 में शामिल हो गए।
 
अपना पहला विंबलडन फाइनल खेलने वाले एंडरसन ने 3 स्थान का सुधार किया है और वे 5वें नंबर पर आ गए हैं। सेमीफाइनल में पराजित हुए विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल का शीर्ष स्थान बना हुआ है। उनके 9,310 अंक हैं। क्वार्टर फाइनल में एंडरसन से पराजित हुए स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 7,080 अंकों के साथ अपने दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
 
मैराथन सेमीफाइनल में एंडरसन से पराजित हुए अमेरिका के जॉन इस्नर 2 स्थान के सुधार के साथ 8वें नंबर पर आ गए। जर्मनी के ज्वेरेव एलेक्जेंडर का तीसरा और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो का चौथा स्थान बना हुआ है।
 
महिला वर्ग में चैंपियन बनी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने 6 स्थान की छलांग लगाई है और वे चौथे नंबर पर आ गई हैं। फाइनल में केर्बर से पराजित होने वाली सेरेना को विंबलडन में उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए 25वीं वरीयता मिली थी। लेकिन टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वे 153 स्थान की छलांग के साथ 28वें नंबर पर पहुंच गई हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप का पहला और डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी का दूसरा स्थान बना हुआ है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख