शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Newzeland defeats India by four three in FIH women hockey world cup
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (14:08 IST)

रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से 4-3 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से 4-3 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम - Newzeland defeats India by four three in FIH women hockey world cup
एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला टीम को एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप में न्यूजीलैंड के हाथों 3-4 से मुकाबला गंवाना पड़ा। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अपने ग्रुप में टॉप किया और वह क्वार्टरफाइनल खेलेगी। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि अंतिम गोल ने उसे क्रॉसऑवर मुकाबलों में पहुंचा दिया है।

न्यूजीलैंड की टीम सात अंक के साथ पूल बी में शीर्ष पर रही। इंग्लैंड की टीम ने चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। भारत और चीन दोनों के दो-दो अंक रहे। भारत ने हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण क्रॉसओवर के लिए क्वालीफाई किया।

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार चार पूल में शीर्ष पर रहने वाली चार टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्रॉसओवर खेलेंगी। क्रॉसओवर मुकाबलों की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।

भारत ने अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मौके नहीं गंवाए होते तो टीम जीत दर्ज कर सकती थी। भारतीय टीम 15 पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ एक पर ही गोल कर सकी।

भारत अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को स्पेन के टेरेसा में होने वाले क्रॉसओवर में पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा।

भारत के लिए गुरुवार को वंदना कटारिया (चौथे मिनट), लालरेमसियामी (44वें मिनट) और गुरजीत कौर (59वें मिनट) ने गोल दागे जबकि न्यूजीलैंड की ओर से ओलीविया मैरी (12वें और 54वें मिनट) ने दो जबकि टेसा योप (29वें मिनट) और फ्रांसिस डेविस (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
ये भी पढ़ें
जानिए पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के बारे में यह 10 रोचक बातें