शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. New Zealand Open, Shiv Kapur, Golf Tournament
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (14:24 IST)

न्यूजीलैंड ओपन में फ्लेमिंग के साथ खेलने को लेकर कपूर रोमांचित

न्यूजीलैंड ओपन में फ्लेमिंग के साथ खेलने को लेकर कपूर रोमांचित - New Zealand Open, Shiv Kapur, Golf Tournament
क्वीन्सटाउन। भारतीय गोल्फर शिव कपूर करीबी मित्र और पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ गुरुवार से यहां शुरू हो रहे 100वें न्यूजीलैंड ओपन में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। 

 
 
भारत के 37 साल के कपूर इस लगभग 850000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट में एशियाई टूर की चुनौती की अगुआई करेंगे। टूर्नामेंट में 17 देशों के 152 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 152 एमेच्योर खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 
 
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले प्रो-ऐम सेलीब्रिटीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान रिकी पोंटिंग, चक्का फेंक में विश्व इंडोर और आउटडोर चैंपियन टाम वाल्श और न्यूजीलैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेडन पेडोन शामिल हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारतीय लड़ाकुओं ने मिसाइल दागकर मार गिराया था पाक विमान