मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neroka FC defeated Gokulam Kerala FC in I League Football
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (21:32 IST)

Hero I League Football : नेरोका एफसी पर अब रेलीगेशन का खतरा नहीं, कड़े संघर्ष में गोकुलम को 3-2 से हराया

Hero I League Football : नेरोका एफसी पर अब रेलीगेशन का खतरा नहीं, कड़े संघर्ष में गोकुलम को 3-2 से हराया - Neroka FC defeated Gokulam Kerala FC in I League Football
इम्फाल। मेजबान नेरोका एफसी ने शुक्रवार को यहां हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गोकुलम केरला एफसी पर 3-2 से जीत हासिल की जिससे वह रेलीगेशन के खतरे से बाहर हो गया।
 
प्रीतम सिंह ने नेरोका एफसी के लिए दूसरे मिनट में गोल कर शुरूआत की। इसके बाद शिबिल मुहम्मद ने 25वें मिनट में गोल दागकर गोकुलम को बराबरी पर ला दिया। मेहमानों ने नटानियल गार्सिया के 40वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल की।
 
लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होते ही नेरोका एफसी ने 48वें मिनट में फिलिप एडजाह के गोल से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। नेरोका एफसी ने फिर नियमित समय से 9 मिनट पहले रोनाल्ड सिंह के गोल से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें
FIFA विश्व कप ग्रुप ई में भारत का मुकाबला कतर से भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में