dharma sangrah
✕

नीतू की डबल और आनंदी की हैट्रिक से कोलकाता ने राजस्थान को 12-0 के बड़े अंतर से हराया

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:08 IST)
नई दिल्ली। नीतू की डबल हैट्रिक (6 गोल) की बदौलत साई कोलकाता ने सुब्रतो कप अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान को 12-0 के बड़े अंतर से रौंद दिया। 
 
कोलकाता की पूल ए की इस जीत में नीतू के 6 गोलों के अलावा वर्षा ने हैट्रिक सहित 4 गोल किए। पूल ए में ही गुरुग्राम स्कूल ने हेमा के 4 गोलों की बदौलत उत्तराखंड स्कूल को 6-0 से पराजित किया। 
 
पूल बी में तमिलनाडु स्कूल ने धीरु भाई अंबानी इंटरनेश्नल स्कूल को 11-0 से हराया। तमिलनाडु के लिए आनंदी ने हैट्रिक जमाई जो टूर्नामेंट में उनकी दूसरी हैट्रिक है। इसी पूल में गोवा स्कूल ने केवी जेएनयू ओल्ड कैंपस को 6-1 से हराया।

पूल सी में बांग्लादेश ने मध्यप्रदेश स्कूल को 7-0 से, पूल डी में चंडीगढ़ स्कूल ने एयरफोर्स स्कूल बैरकपुर को 10-0 से और पूल ई में असम स्कूल ने मालदा स्कूल को 12-0 से हराया। एम नरजारी ने 2 हैट्रिक सहित कुल 7 गोल दागे जबकि ए नरजारी ने हैट्रिक सहित 4 गोल किए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख