dharma sangrah
✕

तुर्की से लौटने के बाद नीरज ने खुद को अलग किया

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (16:46 IST)
नई दिल्ली। तुर्की में अभ्यास से लौटने के बाद स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय खेल प्राधिकरण ने एनआईएस पटियाला में अलग थलग रहने को कहा है। 
 
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके चोपड़ा को साइ ने उनके होस्टल रूम में ही रहने को कहा है। उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से दूर रहने को कहा गया है। वह बुधवार को ही तुर्की से लौटे हैं। 
 
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भालाफेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह एनआईएस पटियाला से जा चुके हैं और अपने घर पर हैं। एनआईएस पटियाला के एक सूत्र ने कहा, ‘साइ ने कहा है कि नीरज को यहां रहना है तो 14 दिन दूसरों से बिल्कुल अलग रहना होगा। उन्हें और रोहित यादव को अलग कमरे दिए गए हैं। उनके होस्टल रूम के पास ही पुराना जिम भी है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘शिवपाल और विपिन कासना ने घर पर रहने का विकल्प चुना। दोनों दक्षिण अफ्रीका से आए थे।’ सूत्र ने कहा, ‘हवाई अड्डे पर सभी की जांच की गई थी। एनआईएस पहुंचने पर साइ ने कहा कि सभी खिलाड़ी और कोच 14 दिन अलग थलग रहेंगे। एएफआई ने कहा कि उनकी पूरी जांच की गई है लेकिन साइ ने इस पर जोर दिया।’

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख