sawan somwar

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में जीता 'डायमंड लीग' का खिताब

Updated: शनिवार, 27 अगस्त 2022 (01:21 IST)
लुसाने। ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वे डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।नीरज ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंका। साथ ही नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

चोपड़ा (24) ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले चक्काफेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।(भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख