sundarkand
✕

57वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स सोमवार से

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (20:19 IST)
चेन्नई। देश के शीर्ष ट्रैक एंड फील्ड एथलीट सोमवार से यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होने वाली 57वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। 
 
देशभर से 900 से ज्यादा एथलीटों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण कराया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों में 22-22 स्पर्धाएं होंगी। 
 
4 दिवसीय मीट में हिस्सा लेने वाले शीर्ष एथलीटों में सेना के जी. लक्ष्मणन (5,000, 1,0000), राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सेना के मोहम्मद अनस (400), उत्तरप्रदेश के अजय कुमार सरोज (800 और 1500), बाधा धावक सिद्धांत तिंगालया (110), पंजाब के देविंदर सिंह कंग (भाला फेंक), एशियाई इंडोर चैंपियन संजीवनी जाधव (5,000), रेलवे की नीना वी. (लांग जम्प) और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी रेलवे की अनु रानी (भाला फेंक) शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख