• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Mo Farah makes history by winning 10,000m gold
Written By
Last Modified: रियो डि जेनेरियो , रविवार, 14 अगस्त 2016 (12:15 IST)

दौड़ते हुए मैदान में गिरे, उठकर बने ओलंपिक चैंपियन

Mo Farah
रियो डि जेनेरियो। ब्रिटेन के मो. फाराह ने रेस के बीच में गिरने के बावजूद तेजी से उबरते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक में 10,000 मीटर का खिताब जीत लिया। फाराह ने 25 लैप की रेस 27 मिनट 05.7 सेकंड में पूरी की। कीनिया के पाल तनुइ को रजत और इथियोपिया के तमिरात तोला को कांस्य पदक मिला।
 
फाराह 10वीं जैप में अमेरिका के ट्रेनिंग साझेदारद गालेन रूप से टक्कर होने के कारण गिर गए थे लेकिन उन्होंने तेजी से उबरते हुए दूसरी बार यह खिताब जीता। उन्होंने लंदन ओलंपिक में 5,000 मीटर का भी स्वर्ण जीता था।
 
उन्होंने कहा कि जब मैं गिरा तो मैंने सोचा कि 'या खुदा! यह क्या हुआ?' मैं फिर उठा और मैंने मजबूती से वापसी की। यह आसान नहीं होता लेकिन सभी जानते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
डेल पोत्रो ने तोड़ा नडाल का सपना