फाइट से पहले ही Mike Tyson ने जड़ा Jake Paul को थप्पड़, Video हुआ Viral, जानें कहां देख सकेंगे मैच?
Mike Tyson slapped Jake Paul Iconic Face off : 58 साल के महान बॉक्सर माइक टायसन और 27 साल के यूट्यूबर जेक पॉल बीच होने वाली फाइट इस वक़्त दुनियाभर में सबसे हॉट टॉपिक में शुमार है। इस बॉक्सिंग इवेंट का इंतजार दुनियाभर के फैंस को हैं। 20 साल की उम्र में हेवीवेट टाइटल जीतने वाले सबसे युवा बॉक्सर टायसन ने इवेंट से पहले भरे मंच पर जेक को थप्पड़ मारकर इस फाइट का रोमांच और भी बढ़ा दिया है।
यह इवेंट 16 नवंबर, 2024 को अर्लिंगटन, टेक्सस के एटी एंड टी स्टेडियम (AT&T Stadium Arlington, Texas) में होगा लेकिन इवेंट से दोनों ही अपना वजन करवाने के बाद फेस ऑफ के दौरान आमने सामने खड़े हुए तभी माइक टायसन ने जेक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया।
MIKE TYSON JUST ROCKED JAKE PAUL IN THEIR FINAL FACE OFF ???? pic.twitter.com/XYYQRhNmkj
— Happy Punch (@HappyPunch) November 15, 2024
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो अपलोड किया जो कुछ ही मिनटों में हर जगह वायरल हो गया, हालांकि इसका एक और वीडियो यह दर्शाता है कि पॉल मंच पर मंकी स्टाइल में आए और उन्होंने माइक के पैर पर अपना पैर रख दिया जिस वजह से माइक को गुस्सा आया और उन्होंने पॉल को थप्पड़ दे मारा।
so Jake Paul was crawling like a monkey and then stepped on Mike Tysons foot… pic.twitter.com/t2y9OJ1wK6
— juju (@ayeejuju) November 15, 2024
I see that hand print https://t.co/qpqueczmCl
— Bri (@fallintome2006) November 15, 2024
आपको बतादें यह फाइट इससे पहले 20 जुलाई, 2024 को तय की गई थी, लेकिन 26 मई को माइक टायसन को अल्सर की समस्या होने के कारण इसे शिफ्ट कर दिया गया था। उन्होंने रिकवरी प्रोसेस के दौरान 26 पाउंड वजन भी कम किया। मेडिकल हेल्प और और कुछ आराम के बाद अब टायसन अब जेक पॉल के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है.
माइक टायसन
20 साल की उम्र में टायसन वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल जीतने वाले सबसे युवा बॉक्सर बनें। नॉकआउट के माध्यम से 44 जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 50-6 है। टायसन का आखिरी पेशेवर मुकाबला जून 2005 में था, जहां वह आयरिश केविन मैकब्राइड से हार गए थे। 19 साल बाद 58 साल के टायसन रिंग में एक बार और उतरने के लिए तैयार हैं।
जेक पॉल
27 वर्षीय पॉल, 10-1 और 7 नॉकआउट के रिकॉर्ड के साथ एक यूट्यूबर से प्रोफेशनल बॉक्सर बने। उन्होंने कई तरह के विरोधियों से लड़ाई लड़ी है, जिनमें एंडरसन सिल्वा (Anderson Silva) और टायरन वुडली (Tyron Woodley) जैसे MMA Fighters भी शामिल हैं।
27 वर्षीय पॉल, 10-1 और 7 नॉकआउट के रिकॉर्ड के साथ एक यूट्यूबर से प्रोफेशनल बॉक्सर बने। उन्होंने कई तरह के विरोधियों से लड़ाई लड़ी है, जिनमें एंडरसन सिल्वा (Anderson Silva) और टायरन वुडली (Tyron Woodley) जैसे MMA Fighters भी शामिल हैं।
Jake Paul vs Mike Tyson
— Netflix (@netflix) November 15, 2024
Official Weigh-In Results #PaulTyson
Paul - 227.2 lbs
Tyson - 228.4 lbs
--
LIVE ON NETFLIX
FRIDAY, NOVEMBER 15
8 PM ET | 5 PM PT pic.twitter.com/YjEb2jBw1n
बाउट के नियम
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में में पारंपरिक तीन के बजाय इस लड़ाई में आठ राउंड होंगे और प्रत्येक दो मिनट तक चलेंगे। अधिक सुरक्षा के लिए दोनों सामान्य से चार किलोग्राम (14-ounce) ज्यादा भारी ग्लव्स पहनेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ माइक टायसन हारें या जीते उन्हें इस फाइट के लिए 20 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय मुद्रा में 168 करोड़ रूपए के बराबर हैं। दूसरी ओर, जेक पॉल को 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलने वाले हैं।
कहां देख सकेंगे यह फाइट?
(Mike Tyson vs Jake Paul Live Streaming)
यह फ्लाइट Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। आप इसे 16 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे देख सकेंगे।

