शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. MC Mary Kom Indian Star Tokyo Olympics
Written By
Last Modified: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (17:49 IST)

भारतीय स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक के एथलीट एम्बेसेडर ग्रुप में शामिल हुई

भारतीय स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम टोक्यो ओलंपिक के एथलीट एम्बेसेडर ग्रुप में शामिल हुई - MC Mary Kom Indian Star Tokyo Olympics
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए 10 दिग्गज एथलीट एम्बेसेडरों की सूची में जगह दी गई है। 
 
छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की खेल की टॉस्क फोर्स की ओर से मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा मैरीकॉम ग्रुप में एशियाई एथलीटों का भी प्रतिनिधित्व करेंगीं। 
 
36 साल की मुक्केबाज मैरीकॉम ने इसी वर्ष रूस में हुए विश्व चैंपियनशिप में कांस्य के रूप में अपना कुल 8वां पदक जीता था, जिसमें 6 स्वर्ण पदक हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक पदक पाने वाली सबसे सफल मुक्केबाज हैं। 
 
ओलंपिक खेलों की कांस्य विजेता होने के अलावा मैरीकॉम 5 बार की एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। 
 
इस एथलीट एम्बेसेडर ग्रुप में पुरुष वर्ग में लुकमो लवाल (अफ्रीका), जुलियो सेसार ला क्रुज (अमेरिकास), जियानगुआम आसियाहू (एशिया), वासिल मार्डी (यूरोप), डेविड नाइका (ओसनिया) से हैं जबकि महिलाओं में खादिजा मार्डी (अफ्रीका), मिकाएला मेयर (अमेरिकास), एमसी मैरीकॉम (एशिया), साराह ओराहमाउने (यूरोप), शेली वाट्स (ओसनिया) के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
भारतीय हॉकी टीमें अपने घरेलू मैदान पर ओलंपिक का टिकट कटाने उतरेंगी