Hanuman Chalisa

चोटिल मैरीकॉम महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (11:47 IST)
रोहतक। पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम रविवार से यहां शुरू होने वाली एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी जबकि एल. सरिता देवी और सरजूबाला देवी जैसी मुक्केबाज खिताब जीतने के साथ इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। मौजूदा एशियाई चैंपियन मैरीकॉम अभी चोट से उबर रही हैं।
 
इस दूसरी चैंपियनशिप में 300 से भी अधिक मुक्केबाज हिस्सा लेंगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अनुसार यह सप्ताहभर तक चलने वाला टूर्नामेंट राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रॉयल भी होगा।
 
विश्व युवा चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अधिकतर मुक्केबाजों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। महिला टीम के मुख्य कोच शिव सिंह और चयन पैनल के 2 सीनियर सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख