Daily Horoscope
✕

हिंगिस और मरे ने जीता मिश्रित युगल खिताब

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (18:36 IST)
न्यूयॉर्क। स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और ब्रिटेन के जैमी मरे ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया है। हिंगिस और मरे की टॉप सीड जोड़ी ने 1 मैच अंक बचाते हुए तीसरी सीड चान हाओ-चिंग और माइकल वीनस को 6-1, 4-6, 10-8 से हराकर मिश्रित युगल खिताब जीता। 
 
हिंगिस और मरे ने जुलाई में जोड़ी बनाते हुए विंबलडन का खिताब जीता था और अब उन्होंने यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। हिंगिस का यह दूसरा यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब और ओवरऑल 7वां मिश्रित युगल खिताब है जबकि मरे का यह दूसरा मिश्रित युगल खिताब है। उन्होंने 2007 में विंबलडन में मिश्रित युगल खिताब जीता था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख