Hanuman Chalisa
✕

क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिच टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट से हटे

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:23 IST)
पुणे। विश्व के 7वें नंबर के खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिच 31 दिसंबर से 5 जनवरी तक होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं।
 
 
सिलिच ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। सिलिच ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि मैं टाटा ओपन से हट रहा हूं। मैं इसके लिए अपने प्रशंसकों और आयोजकों से माफी मांगता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं अपनी वापसी का इंतजार कर रहा था लेकिन सत्र की समाप्ति पर मेरे घुटने का दर्द बढ़ गया है। मैं शत-प्रतिशत फिट नहीं हूं इसलिए मैं इस टूर्नामेंट में नहीं उतरूंगा। मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलने का इंतजार करूंगा। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख