dharma sangrah

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी को 2-1 से हराया

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (11:49 IST)
मैनचेस्टर। रोमेलु लुकाकु ने बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की अपनी क्षमता पर उठ रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए रविवार को यहां गोल दागा और निर्णायक गोल करने में मदद की जिससे मैनचेस्टर यूनाइटेड इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में चेल्सी को 2-1 से हराने में सफल रहा।
 
 
लुकाकु प्रीमियर लीग में चोटी के टीमों के खिलाफ पिछले 6 मैचों में गोल नहीं कर पाए थे जिसके बाद उनकी योग्यता पर सवाल उठने लग गए थे। लेकिन रविवार को वे महत्वपूर्ण मैच में गोल करने में सफल रहे।
 
चेल्सी ने विलियम्स के आधे घंटे का खेल पूरा होने से ठीक पहले किए गए गोल से बढ़त बनाई। लुकाकु ने हालांकि 39वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर निर्णायक गोल करने में अपनी भूमिका निभाई। उनके शानदार क्रॉस पर यह गोल जेसी लिंगार्ड ने किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख