dharma sangrah
✕

लीवरपूल फॉरवर्ड साडियो मेन ने प्रशंसकों को बांटी 300 जर्सियां

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (18:55 IST)
लीवरपूल। लीवरपूल फॉरवर्ड साडियो मेन ने रियाल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल से पहले सेनेगल स्थित अपने गांव बम्बाली में घरेलू प्रशंसकों को 300 टीम जर्सियां बांटी हैं। लीवरपूल स्टार फुटबॉलर मेन का परिवार आज भी अपने पुश्तैनी गांव में ही रहता है जिसकी आबादी करीब 2,000 है।
 
 
प्रीमियर लीग क्लब को अपने 6ठे यूरोपियन कप के लिए टीम के स्टार खिलाड़ी मेन से काफी उम्मीदें हैं। चैंपियंस लीग का फाइनल कीव के ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन 26 वर्षीय फुटबॉलर ने अपने गांव के 300 प्रशंसकों को जर्सी वितरित की है ताकि वे 12 बार की चैंपियन रियाल के खिलाफ लीवरपूल का समर्थन कर सकें।
 
मेन ने ब्रिटिश मीडिया से कहा कि मेरे गांव में केवल 2,000 लोग रहते हैं। मैंने उनमें से 300 के लिए लीवरपूल की जर्सी खरीदी है ताकि हमारे प्रशंसक उसे पहनकर टीम का फाइनल देखें। सेनेगल के रहने वाले मेन को अगले महीने रूस में होने वाले फीफा विश्व कप का भी हिस्सा बनना है।
 
उन्होंने कहा कि मैं विश्व कप के बाद निश्चित ही अपने गांव वापस जाऊंगा और उम्मीद है कि मैं सभी को अपना पदक दिखा सकूंगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख