dharma sangrah
✕

अंतिम क्षणों में किए गोल के दम पर लिवरपूल ने लगातार 18वीं जीत से रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (11:41 IST)
लिवरपूल। लिवरपूल ने सैडियो माने के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर वेस्ट हैम को 3-2 को हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार 18वीं जीत दर्ज करके मैनचेस्टर सिटी के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी की।
 
पिछले साल 20 अक्टूबर को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मैच ड्रॉ खेलने के बाद से लेकर लिवरपूल ने अपने सभी मैच जीते हैं। एक समय लग रहा था कि उसका विजय अभियान रुक जाएगा।
 
जियोर्जिनो विनालडम ने लिवरपूल की तरफ से शुरुआती गोल किया लेकिन इसा डियोप ने जल्द ही बराबरी का गोल कर दिया। पाब्लो फोरनैल्स ने वेस्ट हैम को बढ़त दिलाई लेकिन लुकास फैबियान्स्की की गलती से मोहम्मद सालेह ने इस सत्र में अपना 19वां गोल करके लिवरपूल को बराबरी दिला दी।
 
खेल समाप्त होने से 9 मिनट पहले माने ने लिवरपूल के लिए तीसरा और निर्णायक गोल किया। इस जीत से लिवरपूल दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 22 अंक आगे हो गया है। लिवरपूल ने इससे मैनेचेस्टर सिटी के अगस्त 2017 से लेकर दिसंबर 2017 तक प्रीमियर लीग में लगातार 18 जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख