Hanuman Chalisa

मैसी और सुआरेज के गोलों से बार्सिलोना जीता

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2018 (15:35 IST)
सेविले (स्पेन)। लियोनल मैसी और लुई सुआरेज के 2-2 गोल की मदद से बार्सिलोना ने दूसरे हॉफ में 5 गोल दागते हुए रीयाल बेटिस को 5-0 से हराकर स्पेनिश ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। मैसी और सुआरेज के अलावा इवान राकिटिक ने भी 1 गोल दागा। राकिटिक ने मैच का पहला गोल 59वें मिनट में दागा जिसके बाद मैसी ने 64वें और 80वें जबकि सुआरेज ने 69वें और 89वें मिनट में गोल किए।
 
इस जीत की बदौलत बार्सिलोना ने लीग तालिका के शीर्ष पर एटलेटिको मैड्रिड पर अपनी बढ़त को 11 अंक का कर दिया है। बार्सिलोना 20 दौर के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे वेलेंसिया से 14 जबकि रीयाल मैड्रिड से 19 अंक आगे चल रहा है। रीयाल मैड्रिड ने 1 मैच कम खेला है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख