• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lewis Smith, British gymnasts
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 नवंबर 2016 (00:41 IST)

इस्लाम का मजाक उड़ाने पर दो माह का प्रतिबंध

इस्लाम का मजाक उड़ाने पर दो माह का प्रतिबंध - Lewis Smith, British gymnasts
लंदन। चार बार के ओलंपिक पदक विजेता ब्रिटेन के जिमनास्ट लुइस स्मिथ पर इस्लाम का मजाक उड़ाने के आरोप में 2 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। 
स्थानीय मीडिया ने पिछले महीने एक वीडियो जारी किया था जिसमें स्मिथ अपने साथियों के साथ इस्लाम का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पहले नमाज पढ़ने की एक्टिंग की, इसके बाद जोर-जोर से 'अल्लाह-हू-अकबर' कहकर चिल्लाने लगे। वीडियो में स्मिथ के साथी ल्यूक कार्सन भी दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पीछे अजीब हरकतें कर रहे हैं। स्मिथ की इस हरकत के बाद ब्रिटिश जिमनैस्टिक्स ने उन पर यह प्रतिबंध लगाया है। 
 
ब्रिटिश जिमनैस्टिक्स ने कहा कि लुइस ने माना है कि उनका व्यवहार उचित नहीं था। अनुशासन समिति ने आरोपों को सही पाया और उन पर 2 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उनके साथी ल्यूक कार्सन को भी चेतावनी दी गई है। 
 
27 वर्षीय स्मिथ ने रियो ओलंपिक में अपने साथी मैक्स विटलॉक के साथ पॉमल हॉर्स स्पर्धा में रजत पदक जीता था। स्मिथ अपनी गलती के लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं। स्मिथ विक्ट्री परेड और पिछले महीने बर्मिंघम पैलेस में ब्रिटिश पदक विजेताओं के लिए हुए सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के बजाय मस्जिद गए थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
साइना नेहवाल ने कहा- 'लगता है करियर समाप्ति की ओर'