Hanuman Chalisa
✕

लुईस हैमिल्टन होंगे BBC के शीर्ष खेल पुरस्कार से सम्‍मानित

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (13:44 IST)
लंदन। फार्मूला वन के दिग्गज और 7 बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को रविवार को बीबीसी के 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार' के लिए चुना गया।

पिछले महीने माइकल शूमाकर के 7 एफवन के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 35 वर्षीय हैमिल्टन ने रविवार को प्रशंसकों के मतदान में फुटबॉलर जोर्डन हैंडरसन और महिला जॉकी (घुड़सवार) होली डोयले को पीछे छोड़कर ब्रिटिश प्रसारक का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।

इस साल ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (अश्वेतों की जिंदगी भी मायने रखती है) अभियान का खुलकर समर्थन करने वाले हैमिल्टन ने इससे पहले 2014 में भी बीबीसी पुरस्कार हासिल किया था।

इस पुरस्कार के लिए जिन छह खिलाड़ियों को नामित किया गया था उनमें मुक्केबाज टायसन फरी, स्नूकर खिलाड़ी रोनी ओ सुलिवान और क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड भी शामिल थे।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख