Hanuman Chalisa

पेस और शरण ऑस्ट्रेलियाई ओपन प्री क्वार्टर फाइनल में

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (14:29 IST)
मेलबोर्न। अनुभवी लिएंडर पेस और पूरव राजा ने 5वीं वरीयता प्राप्त ब्रूनो सोरेस और जैमी मरे को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। भारत की गैर वरीय जोड़ी ने ब्राजील के सोरेस और ब्रिटेन के मरे को 7-6, 5-7, 7-6 से हराया।
 
युगल में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी मरे और उनसे 1 पायदान नीचे सोरेस पिछले साल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं लेकिन शनिवार को राजा के सामने टिक नहीं सके। शुरुआत से यह बराबरी का मुकाबला था और पहले 2 सेट बराबर रहने के बाद तीसरे सेट में मुकाबला 5-5 से हराकर था, जब मरे ने अपनी टीम को मैच प्वॉइंट दिलाया। राजा ने न सिर्फ मैच प्वॉइंट बचाया बल्कि भारत को मैच प्वॉइंट दिलाया भी।
 
पिछले सत्र में चैलेंजर स्तर के 2 टूर्नामेंट जीत चुके राजा और पेस यह दूसरा ग्रैंडस्लैम साथ खेल रहे हैं। पिछले साल अमेरिकी ओपन में वे दूसरे दौर में हार गए थे। अब उनका सामना कोलंबिया के 11वीं वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फारा से होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख