शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. latest sports news, Dinko Singh, cancer
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (18:29 IST)

गोयल ने बीमार डिंको सिंह को पूरी मदद का आश्वासन दिया

गोयल ने बीमार डिंको सिंह को पूरी मदद का आश्वासन दिया - latest sports news, Dinko Singh, cancer
नई दिल्ली। खेलमंत्री विजय गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कैंसर से जूझ रहे एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदकधारी डिंको सिंह को उनके चिकित्सीय खर्चे के लिए शुरुआती वित्तीय मदद मुहैया कराई गई है और उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। डिंको का उपचार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कराया जा रहा है और रिपोर्टों के अनुसार उन्हें अपने इलाज के लिए अपना घर बेचने पर बाध्य होना पड़ा।
 
गोयल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक इस मणिपुरी खिलाड़ी के पास गए थे और उनकी सभी जरूरतों के लिए मदद मुहैया कराई जाएगी। गोयल ने ट्वीट किया कि डिंको सिंह को शुरुआती वित्तीय मदद मुहैया कराई गई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है उनकी जो भी जरूरतें हों, उनका ध्यान रखा जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि डिंको इम्फाल में साई के कोच भी हैं। साई के महानिदेशक ने दौरा कर उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने का वादा किया। हम उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
युकी भांबरी ने भारत को दिलाई 1-0 की बढ़त