Daily Horoscope
✕

भारतीय बैडमिंटन संघ लक्ष्य सेन को देगा 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (21:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को एशियाई जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाला तीसरा भारतीय बनने पर 10 लाख रुपए की नकद इनामी राशि देने की घोषणा की।
 
 
उत्तराखंड के 16 साल के इस खिलाड़ी ने जकार्ता में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में शीर्ष वरीय और जूनियर विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न को रविवार को सीधे गेम में 21-19, 21-18 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।
 
बीएआई के अध्यक्ष हेमंत बिस्व सरमा ने लक्ष्य की उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा कि लक्ष्य ने देश को गौरवान्वित किया है। हम युवाओं पर निवेश कर रहे हैं और उसका नतीजा देखकर खुश हैं। बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने भी इस खिलाड़ी की तारीफ करते कहा कि यह पूरे बीएआई परिवार और अधिकारियों के लिए जश्न मनाने का मौका है। एशिया में पदक जीतना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन स्वर्ण जीतना शानदार है। हमें इस युवा खिलाड़ी पर फख्र है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख