ramcharitmanas

लेवांटे ने 7 मिनट के अंदर 3 गोल कर बार्सिलोना को चौंकाया

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2019 (07:36 IST)
वेलेंशिया। लियोनेल मेस्सी के गोल से बढ़त हासिल करने के बाद भी बार्सिलोना को लेवांटे ने 7 मिनट के अंदर 3 गोल कर ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू लीग) के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज कर चौंका दिया।
 
मेस्सी ने मैच के 38वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर बार्सिलोना का खाता खोला। पहले हाफ में टीम इस बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही।
 
मैच के दूसरे हाफ में जोस कैपाना और बोरजा मायोराल ने क्रमश: 61वें और 63वें मिनट में गोलकर लेवांटे को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके 5 मिनट के बाद नेमांजा राडोजा ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। बार्सिलोना के लिए लगातार 7 जीत के बाद यह पहली हार है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख