Hanuman Chalisa
✕

श्रीकांत ने किया कमाल, विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी को हराया

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (12:34 IST)
ओडेनसे। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14-21, 22-20, 21-7 से हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन साइना नेहवाल और एचएस प्रणय को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
 
8वीं सीड श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को 55 मिनट में हराकर इस साल उनसे मिली 2 पराजयों का बदला भी चुका लिया। श्रीकांत ने इस जीत के साथ विश्व रैंकिंग के नंबर 1 खिलाड़ी एक्सेलसन के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-3 कर लिया है। श्रीकांत ने एक्सेलसन से अपने पिछले 3 मुकाबले हारे थे जिसमें इस साल जापान ओपन और इंडिया ओपन की पराजय शामिल थी।
 
श्रीकांत का सेमीफाइनल में हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट से मुकाबला होगा। श्रीकांत का विश्व में 15वीं रैंकिंग के विन्सेंट के खिलाफ 2-2 का करियर रिकॉर्ड है। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और दूसरा गेम कांटे के मुकाबले में 22-20 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में श्रीकांत का खेल अपने चरम पर था और उन्होंने विक्टर को मात्र 7 अंक ही जीतने दिए। श्रीकांत इस तरह शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गए। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख