शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kashyap told IOC on Tokyo preparations, Are you joking?
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (21:25 IST)

टोक्यो तैयारी पर कश्यप ने आईओसी से कहा, मजाक कर रहे हो क्या?

टोक्यो तैयारी पर कश्यप ने आईओसी से कहा, मजाक कर रहे हो क्या? - Kashyap told IOC on Tokyo preparations, Are you joking?
नई दिल्ली। भारतीय शटलर पारूपल्ली कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खिलाड़ियों को टोक्यो खेलों की तैयारियां जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी बयान को ‘मजाक’ करार देते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि सरकार ने कोविड-19 के कारण सारे अभ्यास केंद्र बंद कर रखे हैं।
 
ओलंपिक को टालने की लगातार मांग के बावजूद आईओसी ने बुधवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि ये खेले 24 जुलाई को सही समय पर शुरू होंगे। उसने सभी खिलाड़ियों से टोक्यो 2020 के लिए अपनी तैयारियां जारी रखने के लिए भी कहा। 
 
कश्यप ने ट्वीट किया, ‘आईओसी हमें अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और कैसे? कहां? आप मजाक कर रहे हो।’ कश्यप बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद लौटे हैं और उन्होंने खुद को अलग थलग रखा है।
ये भी पढ़ें
'प्राइम टाइम' में PM मोदी के राष्ट्र के नाम 6 संबोधन, 6 बड़ी बातें