शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kapil Dev, Tiger Woods, star golfer
Written By
Last Modified: रविवार, 18 सितम्बर 2016 (23:20 IST)

कपिल देव ने की गोल्‍फर टाइगर वुड्स की तारीफ

कपिल देव ने की गोल्‍फर टाइगर वुड्स की तारीफ - Kapil Dev, Tiger Woods, star golfer
बेंगलुरु। विश्व विजेता टीम के पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव टाइगर वुड्स को सर्वश्रेष्ठ गोल्फर मानते हैं। 
कपिल ने रविवार को यहां इसका खुलासा करते हुए कहा, टाइगर वुड्स अब तक के सर्वश्रेष्ठ गोल्फर हैं, जो लाखों लोगों को इस खेल के प्रति प्रेरित करते रहेंगे। पिछले 20 वर्षों में मैंने देखा है कि वुड्स ने युवाओं और लाखों लोगों पर काफी प्रभाव डाला है।
 
पूर्व कप्तान ने साथ ही साथ ही ये भी कहा कि हाल में वे कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उनका अच्छा समय भी था और कोई भी उनसे बेहतर नहीं था। 
 
कपिल ने इस बात का भी अफसोस है कि कि उन्होंने बचपन से यह खेल क्यों नहीं खेला। उन्होंने कहा कि गोल्फ में उनका कोई नायक नहीं है क्योंकि उनका सबसे बड़ा जुनून क्रिकेट था।
     
पूर्व कप्तान ने साथ ही महिला गोल्फर अदिति अशोक की भी तारीफ की जिन्होंने हाल ही में रियो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
बीसीसीआई ने IPL प्रसारण अधिकारों के लिए मांगे टेंडर