• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jeev Milkha Singh, Indonesia, golfer
Written By
Last Modified: जकार्ता , शनिवार, 19 नवंबर 2016 (21:16 IST)

जीव मिल्खा चार साल में पहले खिताब के करीब

Jeev Milkha Singh
जकार्ता। भारत के दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त बना चुके हैं और चार साल में अपने पहले खिताब के करीब पहुंच गए हैं।
44 वर्षीय जीव मिल्खा ने तीन लाख डॉलर के इस टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरे राउंड में छ: अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला और हमवतन गगनजीत भुल्लर से एक शॉट की बढ़त बना ली। दो बार एशियन टूर के नंबर वन रह चुके जीव मिल्खा ने तीसरे राउंड में छ: बर्डी खेली और अब उनका 13 अंडर 203 का स्कोर हो चुका है। 
 
जीव मिल्खा के नाम 14 खिताब हैं, लेकिन वे 2012 के बाद से अपने पहले खिताब की तलाश में हैं। जीव ने तीसरे राउंड के बाद कहा कि मैं युवा खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देना चाहता था। मानसिक तौर पर मैं जरूर 21 साल का महसूस करता हूं लेकिन शारीरिक रूप से नहीं। मैं इस खेल को 10 साल और खेलना चाहता हूं। अपने करियर में दूसरी बार इंडोनेशिया जीतने की तलाश में लगे भुल्लर ने चार अंडर 68 का कार्ड खेला और उनका स्कोर 12 अंडर 204 पहुंच गया। थाईलैंड के पनाकोर्न यूथियापास (205) तीसरे स्थान पर हैं।  (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत जीत की ओर अग्रसर