शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jeev milkha singh, Indian golfer
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 सितम्बर 2015 (16:41 IST)

जीव, कपूर यूरोपीय ओपन में कट से चूके

जीव, कपूर यूरोपीय ओपन में कट से चूके - Jeev milkha singh, Indian golfer
बेड ग्रीसबाक (जर्मनी)। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने अंतिम 3 होल में 2 बोगी की जिससे वे  यहां पोर्श यूरोपीय ओपन में कट हासिल करने से चूक गए।
पहले दौर में पार 71 का स्कोर बनाने वाले जीवन ने दूसरे दौर में 70 का स्कोर बनाया। उनका कुल  स्कोर 1 अंडर 141 रहा जबकि कट 3 अंडर 139 पर तय किया गया था। शिव कपूर (68 और 72)  भी सिर्फ एक शॉट से कट से चूक गए।
 
इस बीच इंग्लैंड के ग्रीम स्टोर्म ने दूसरे दौर में 4 अंडर 67 के स्कोर से अपने हमवतन रोस फिशर और  दक्षिण अफ्रीका के चार्ल स्वाट्जेल के साथ कुल 10 अंडर के स्कोर से संयुक्त बढ़त बना ली है। (भाषा)