1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Japan may restrict audience from foreign in Tokyo olympics

टोक्यो ओलम्पिक का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे विदेशी दर्शक, जापान लगा सकता है प्रतिबंध

टोक्यो ओलम्पिक
टोक्यो: कोरोना के कारण एक साल के लिए स्थगित हो चुके टोक्यो ओलम्पिक इस बार विदेशी दर्शकों के बिना हो सकते हैं। स्थगित हुए टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना है।
 
जापान सरकार विदेशी दर्शकों को ओलम्पिक से आने से रोकने पर विचार कर रही है एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि जापान सरकार का मानना है कि विदेशी दर्शक कोरोना फैला सकते हैं। हालांकि अभी काफी जापानी तो कोरोना काल में ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने के ही विरोध में हैं।
 
सूत्रों का कहना है कि सरकार इस बात पर विचार करना जारी रखेगी कि विदेशी दर्शकों को जापान में प्रवेश की मंजूरी दी जाए या नहीं और स्टालों पर दर्शकों की संख्या कितनी हो।
 
यह रिपोर्ट ऐसे समय आयी है जब स्थानीय आयोजन समिति बुधवार को आईओसी, अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति, टोक्यो और राष्ट्रीय सरकारों के अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक करने जा रही है।
 
इस बीच योमिउरी अखबार के एक सर्वे में कहा गया है कि यदि ओलम्पिक होते भी हैं तो जापान के 91 फीसदी लोगों का कहना है कि दर्शकों को बिलकियल काम रखा जाए या फिर उन्हें अनुमति ही नहीं दी जाए। यह सर्वे 18 जनवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था।

इनमें 70 फीसदी लोगों का कहना था कि वे ओलम्पिक में इच्छुक हैं जबकि 58 फीसदी चाहते हैं कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर ओलम्पिक इस वर्ष आयोजन न हो।जापान में अब तक कोरोना के 431,250 मामले हैं और सोमवार तक इससे 7,931 मौतें हो चुकी हैं।(वार्ता)
अगला लेख
डेविड वार्नर ने मानी 2 महीने पुरानी गलती, कहा भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए था