biodatamaker
✕

आईओसी ने रूस पर डोपिंग प्रतिबंध बरकरार रखा

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (12:15 IST)
प्योंगचांग। रूस के खिलाड़ी प्योंगचांग शीतकालीन खेलों के समापन समारोह में अपने देश के ध्वज तले मार्च नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बड़े पैमाने पर डोपिंग के लिए उस पर लगा प्रतिबंध सर्वसम्मति से बरकरार रखा है।
 
 
लेकिन आईओसी ने कहा कि अगर खेलों से जुड़ा कोई और पॉजीटिव ड्रग नतीजा नहीं आता है तो बाद में यह निलंबन हटाया जा सकता है। प्योंगचांग खेलों में अब तक रूस के 2 खिलाड़ी डोपिंग के लिए पॉजीटिव पाए जा चुके हैं।
 
रूस को बड़े पैमाने पर ड्रग्स से जुड़ी धोखाधड़ी के कारण दिसंबर में 2018 ओलंपिक में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किया गया था लेकिन 'पाक साफ' माने गए 168 खिलाड़ियों को तटस्थ के रूप में प्योंगचांग में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख