Hanuman Chalisa

टेबल टेनिस में इंदौर से 6 अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बने

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (18:55 IST)
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (स्विट्‍जरलैंड) द्वारा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से फरवरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा प्रवेश में 8 निर्णायक सफल हुए। इनमें से सर्वाधिक  6 निर्णायक इंदौर के हैं।
 
 
इंदौर के संजय मिश्रा, गगन चंद्रावत, आय.जी. पुरोहित, दिलीप कपूर, मनोज सोनगरा तथा रोमेश झंवर के साथ ही उज्जैन के सतीश मेहता तथा ग्वालियर के सौमित्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस निर्णायक होने का गौरव अर्जित किया है। 
 
इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में सभी छह निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, सचिव शरद गोयल, तथा इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के सचिव नीलेश वेद के साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नीलेश परदेसी ने किया। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख