Daily Horoscope
✕

विश्व तीरंदाजी में भारत को रजत पदक

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (17:06 IST)
मैक्सिको सिटी। भारतीय महिला तीरंदाजों को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के कंपाउंड टीम प्रतिस्पर्धा के फाइनल में कोलंबिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
तृषा देब, लिली चानू पाओनाम और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी को शनिवार को एक करीबी मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त कोलंबिया की सारा लोपेज, अलेजांद्रा उसक्वियानो और नोरा वाल्देज 234-228 से हराया। कोलंबिया के ये खिलाड़ी विश्व रिकॉर्डधारी हैं। 
 
विश्व चैंपियनशिप में यह भारत का 5वां पदक है और ये सभी रजत पदक हैं। यह पहली बार है, जब भारत ने विश्व चैंपियनशिप की कंपाउंड टीम स्पर्धा में कोई पदक जीता है। कोलंबिया की टीम पहले दौर में 58-55 से बढ़त लेने के बाद उसे अंत तक बरकरार रखने में कामयाब रही। कोरिया ने जर्मनी को 235-227 से शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख