Daily Horoscope
✕

Indian Super League : आईजोल एफसी से हारा ईस्ट बंगाल, खिताब की उम्मीद लगभग खत्म

Published: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (20:49 IST)
कल्याणी (पश्चिम बंगाल)। ईस्ट बंगाल (East Bengal) का खराब प्रदर्शन लगातार जारी रहा और उसे शुक्रवार को यहां आईजोल एफसी (Aizawl FC) से 0-1 से पराजय का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) फुटबॉल प्रतियोगिता में खिताब जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।
 
अर्जेंटीना के माटियास वेरोन ने 76वें मिनट में गोलकर आईजोल एफसी को जीत दिलायी जिससे ईस्ट बंगाल को पिछले छह मैचों में अपनी पांचवीं हार झेलनी पड़ी। नए कोच मारियो रिवेरा के आने के बाद यह ईस्ट बंगाल की लगातार दूसरी हार है।
 
ईस्ट बंगाल इस हार से तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया और उसकी पहला आई लीग खिताब जीतने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई। 
 
वहीं दूसरी तरफ 2016-17 के चैम्पियन आईजो एफसी के लिए यह 7 मैचों में पहली जीत थी। स्टेनले रोजारियो की कोचिंग वाली टीम के अब 10 मैचों के 11 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख