Hanuman Chalisa
✕

भारतीय हॉकी टीम के प्रो लीग मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (15:54 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अगले साल होने वाली एफआईएच प्रो लीग के भारत के घरेलू मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी।
 
भारतीय टीम पहली बार हॉकी प्रो लीग खेलेगी। इसमें नीदरलैंड्स, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भारत के खिलाफ खेलेंगी। भारत के मैच 18 जनवरी से 24 मई के बीच खेले जाएंगे। 8 घरेलू मैचों के टिकट 200 से 500 रुपए के बीच होंगे। टिकटजेनी वेबसाइट पर ये टिकट उपलब्ध हैं।
 
6 महीने तक चलने वाली हॉकी प्रो लीग 2020 में दुनिया की 5वें नंबर की भारतीय टीम 18 और 19 जनवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद बेल्जियम के खिलाफ 8 और 9 फरवरी को खेलना है। ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला 21 और 22 फरवरी को होगा। जर्मनी से अप्रैल और ब्रिटेन तथा न्यूजीलैंड से मई में मैच खेले जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख