शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India tour of Indian women's hockey team canceled due to Corona virus
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (17:06 IST)

Corona virus के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम का चीन दौरा रद्द

Corona virus के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम का चीन दौरा रद्द - India tour of Indian women's hockey team canceled due to Corona virus
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना चीन दौरा रद्द करना पड़ा और अब हॉकी इंडिया के सामने ओलंपिक की तैयारी के लिए वैकल्पिक दौरे के आयोजन की कठिन चुनौती है। 
 
भारतीय टीम को 14 से 25 मार्च तक चीन दौरे पर जाना था लेकिन इस बीमारी के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। 
 
भारतीय कप्तान रानी ने कहा, ‘हमें चीन जाना था लेकिन वायरस के कारण दौरा रद्द हो गया। कई दूसरी टीमें भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वे प्रो हॉकी लीग खेल रही हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया और हमारे कोच व्यवस्था कर रहे हैं। ओलंपिक की तैयारी के लिए बड़ी टीमों से खेलना जरूरी है।’
ये भी पढ़ें
पहले टेस्ट में शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट झटके, बांग्लादेश 233 रन पर सिमटा