dharma sangrah
✕

वनलाल दुआती ने सेमीफाइनल में हार के बाद बेईमानी का आरोप लगाया

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (20:53 IST)
कन्नूर। इंडिया ओपन की रजत पदक विजेता और गत चैंपियन वनलाल दुआती (51 किग्रा) ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले को हरियाणा की रितु से 2-3 से गंवाने के बाद शनिवार को यहां बेईमानी का आरोप लगाया। 
 
5 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन मिजोरम की इस मुक्केबाज ने मुकाबले के बाद कहा कि उन्हें धोखाधड़ी से हराया गया है। भारतीय मुक्केबाजी संघ ने उसकी अपील पर रविवार को सुबह 7 बजे तक फैसला करने का आश्वासन दिया है। 
 
दुआती ने कहा, ‘पहले दौर के मुकाबले के बाद अचानक से एक जज (नीलम पूनिया) को बदल कर दूसरे (डीएस राजू) को बैठा दिया गया। इसके लिए कोई वजह नहीं दी गई। मैंने इससे पहले अपने करियर में कभी भी हार के बाद कोई शिकायत नहीं की है लेकिन आज मेरे साथ धोखा हुआ है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मैंने 5 हजार रुपए देकर समीक्षा की मांग की है। वे कल (रविवार) सुबह 7 बजे इस बारे में बताएंगे, लेकिन तब इसका क्या मतलब रह जाएगा क्योंकि कल ही फाइनल खेला जाना है। मुझे कोई उम्मीद नहीं है।’ दुआती इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में दिग्गज एमसी मेरीकॉम से हार गई थी।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख