सिर्फ 1 गोल के कारण भारतीय फुटबॉल के नाम दर्ज हुए यह शर्मनाक रिकॉर्ड
काठमांडू: भारतीय महिला फुटबॉल टीम शुक्रवार को सेमीफाइनल में मेजबान नेपाल के हाथों 0-1 से हारने के बाद सैफ महिला चैंपियनशिप 2022 से बाहर हो गयी।रश्मी कुमारी घिशिंग ने काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले मैच में विजेता टीम के लिये गोल किया।
नेपाल ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि भारतीय रक्षक स्वीटी देवी और मनीसा पन्ना खतरे के प्रति सतर्क रहे और मेजबान टीम के हमलों को विफल कर दिया।
भारत के लिये गोल का पहला मौका 12वें मिनट में बना जब रेणु विपक्षी बॉक्स में पहुंचीं, लेकिन नेपाल की कप्तान और गोलकीपर अंजीला सुब्बा ने अपनी लाइन से बाहर आकर इस गोल को रोका।
इस हार के साथ भारत दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) महिला चैंपियनशिप 2022 से बाहर हो गया। भारत ने 1993 से आयोजित इस प्रतियोगिता के सभी आठ आयोजन जीते हैं। यह पहली बार है जब भारत सेमीफाइनल मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गया हो।(वार्ता)
भारत के लिये गोल का पहला मौका 12वें मिनट में बना जब रेणु विपक्षी बॉक्स में पहुंचीं, लेकिन नेपाल की कप्तान और गोलकीपर अंजीला सुब्बा ने अपनी लाइन से बाहर आकर इस गोल को रोका।
नेपाल ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में बढ़त हासिल की जब रश्मी ने प्रीति राय के क्रॉस की सहायता से बॉल को बॉटम कॉर्नर में पहुंचाया। यह बढ़त निर्णायक साबित हुई और नेपाल ने 1-0 से मैच जीत लिया।Blue Tigresses lose SAFF semifinal clash against hosts Nepal
— Indian Football Team (@IndianFootball) September 16, 2022
Read https://t.co/8fnrrrUcjZ#NEPIND #SAFFWomens2022 #BackTheBlue #ShePower #IndianFootball pic.twitter.com/o6h5YRJhfn