मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India, PR Sreejesh, Probation Period
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (00:47 IST)

हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को 12 महीने की परिवीक्षा अवधि में रखा

Hockey India
नई दिल्ली। भारत के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने पिछले साल मुंबई में सेलेब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच में भाग लेने के लिए 12 महीने की परिवीक्षा अवधि में रखा है।
 
घुटने की चोट के कारण पिछले आठ महीने से नहीं खेल पाने वाले श्रीजेश को 15 दिन के लिए प्रतिबंधित भी किया गया है, जो कल समाप्त हो जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि हॉकी इंडिया ने 15 दिन का प्रतिबंध समाप्त होने से एक दिन पहले इसका खुलासा किया।
 
अनुशासन समिति के अनुसार श्रीजेश को 12 महीने की परिवीक्षा अवधि के दौरान यह सुनिश्चित करना होगा कि वह हॉकी इंडिया की आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। श्रीजेश पिछले साल अक्टूबर में हॉकी इंडिया की अनुमति लिए बिना इस मैच में खेले थे जिसमें भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भी हिस्सा लिया था।
 
 
हॉकी इंडिया ने कहा, फुटबॉल मैच में खेलने का उसका फैसला हाकी इंडिया की खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन है और इसलिए उन पर 15 दिन का प्रतिबंध लगाया गया जो कि पांच जनवरी 2018 को समाप्त होगा।
 
हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, उन्हें 22 दिसंबर को अनुशासन समिति की सुनवाई में बुलाया गया, जहां उन्हें हॉकी इंडिया आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एंजेलो या चांदीमल हो सकते हैं श्रीलंकाई वनडे टीम के कप्‍तान