शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India, Pakistan hockey team, hockey World League
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (17:50 IST)

भारत और पाकिस्तान हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में एक ही पूल में

Hockey India
लंदन। एशियाई चैंपियन भारत को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2017 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल में रखा गया है। हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो 15 से 25 जून तक खेला जाएगा। इसमें पुरुष हॉकी में दुनिया की शीर्ष दस टीमें भाग लेंगी।
 
अभी तक मेजबान इंग्लैंड, रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना, गत यूरोपीय चैम्पियन नीदरलैंड, भारत, कोरिया और पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है।
 
चार और टीमें हॉकी विश्व लीग दूसरे दौर के जरिए क्वालीफाई करेंगी जो अगले साल जनवरी से अप्रैल के बीच खेला जाएगा।
 
हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में 18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। भारत इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान का इरादा बदला चुकता करने का होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बीसीसीआई ने देश में खेल के लिए काफी कुछ किया : तेंदुलकर