1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey india captain manpreet singh got hitched with ili siddique

देशी दूल्हा, विदेशी दुल्हन: हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने की इली सिद्दीकी से शादी

हॉकी कप्तान
हॉकी इंडिया को ओलंपिक में पदक दिलाने की जी तोड़े कोशिशों के बीच पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने अपना घर बसा लिया है। उन्होंने अपनी मंगेतर इली सिद्दीकी के साथ बुधवार को शादी कर ली। 
 
सूत्रों की माने तो इली और मनप्रीत का प्रेम विवाह हुआ है। दोनों ही एक दूसरे को करीबन 8 साल से जानते थे। साल 2012 में खेले गए सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। यह टूर्नामेंट मलेशिया में खेला गया था जहां कि इली नागरिक हैं।
 
दोनों की ही शादी की खबर आने पर बधाईयों का तांता लग गया। टीम इंडिया ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कैप्शन "वियाह दी वधाईयां" लिख कर दोनों को बधाई दी। 
जालंधर निवासी मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरुद्वारे में कराया गया। विवाह कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखकर हुआ और गिने चुने मेहमानों को ही इसमें बुलाया गया। भारतीय हॉकी टीम के कुछ पूर्व और कुछ मौजूदा खिलाड़ियों ने इस विवाह के दौरान उपस्थित थे। 
 
अगस्त में मनप्रीत समेत छह हॉकी खिलाड़ी की  कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते लड़के वाले बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते थे। (वेबदुनिया डेस्क)
अगला लेख
न्यूजीलैंड की ए टीम ने ही पाक को ढेर कर दिया 200 से नीचे