सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Harmanpreet Singh Most Expensive On Day 1 Of Hockey India League, Sold To Soorma Club For Rs 78 Lakh
Written By WD Sports Desk
Last Modified: सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (11:25 IST)

Hockey India League Auction : सबसे महंगे बिके कप्तान हरमनप्रीत, देखिए पूरी लिस्ट

Harmanpreet Singh
Hockey India League Auction : हॉकी इंडिया लीग (HIL) की नीलामी के पहले दिन रविवार को भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि सूरमा हॉकी क्लब (Soorma Hockey Club) ने इस स्टार ड्रैग फ्लिकर को 78 लाख रूपए में खरीदा।
 
सभी 8 फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च की।
 
अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स (Shrachi Rarh Bengal Tigers) ने 72 लाख रूपए में खरीदा जबकि हार्दिक सिंह के लिए यूपी रुद्रास (UP Rudras) ने 70 लाख रूपए खर्च किए।
 
अमित रोहिदास के लिए तमिलनाडु ड्रैगन्स (Tamil Nadu Dragons) ने सबसे अधिक 48 लाख रूपए की बोली लगाई जबकि जुगराज सिंह को भी बंगाल टाइगर्स (Shrachi Rarh Bengal Tigers) ने इसी राशि में खरीदा।
 
हैदराबाद तूफान्स (Hyderbad Toofans) ने सुमित को 46 लाख रूपए में अपने साथ जोड़ा।
 
रविवार को यहां 18 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 54 खिलाड़ी बिके।
 
सभी आठ फ्रेंचाइजी ने पहले दिन कुल 16 करोड़ 88 लाख 50 हजार रूपए खर्च किए।
 
जर्मनी के गोंजालो पेइलाट (Gonzalo Peillat) सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे जिन्हें तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 68 लाख रूपए में खरीदा। नीदरलैंड के जिप यानसेन को भी तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 54 लाख रुपये में खरीदा।

विदेशी गोलकीपर में आयरलैंड के डेविड हार्टे (David Harte) सबसे अधिक राशि में बिके। उन्हें तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा। जर्मनी के जीन-पॉल डैनबर्ग (हैदराबाद तूफान्स, 27 लाख रूपए), नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक (बंगाल टाइगर्स, 25 लाख रूपए) और बेल्जियम के विन्सेंट वानाश (सूरमा हॉकी क्लब, 23 लाख रुपये में) पर भी टीमों ने मोटी रकम खर्च की।
 
भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा और पवन को टीम गोनासिका (Team Gonasika) और दिल्ली एसजी पाइपर्स (Delhi SG Pipers) ने क्रमश: 22 लाख रूपए और 15 लाख रूपए में खरीदा।
 
पहले दिन सबसे महंगे बिके पांच खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
 
1. हरमनप्रीत सिंह (भारत) - सूरमा हॉकी क्लब - 78 लाख रूपए
 
2. अभिषेक (भारत) - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 72 लाख रूपए
 
3. हार्दिक सिंह (भारत) - यूपी रुद्रास - 70 लाख रूपए
 
4. गोंजालो पेइलाट (जर्मनी) - हैदराबाद तूफान्स - 68 लाख रूपए
 
5. जिप यानसेन (नीदरलैंड) - तमिलनाडु ड्रैगन्स - 54 लाख रूपए
 
पहले दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
 
1. गुरजंत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब - 19 लाख रूपए
 
2. मनदीप सिंह - टीम गोनासिका - 25 लाख रूपए
 
3. मनप्रीत सिंह - टीम गोनासिका - 42 लाख रूपए
 
4. सुखजीत सिंह - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 42 लाख रूपए
 
5. अमित रोहिदास - तमिलनाडु ड्रैगन्स - 48 लाख रूपए
 
6. नीलकांत शर्मा - हैदराबाद तूफान्स - 34 लाख रूपए
 
7. संजय - कलिंगा लांसर्स - 38 लाख रूपए
 
8. ललित कुमार उपाध्याय - यूपी रुद्रास - 28 लाख रूपए
 
9. विवेक सागर प्रसाद - सूरमा हॉकी क्लब - 40 लाख रूपए
 
10. हार्दिक सिंह - यूपी रुद्रास - 70 लाख रूपए
 
11. हरमनप्रीत सिंह - सूरमा हॉकी क्लब - 78 लाख रूपए
 
12. सुमित - हैदराबाद तूफान्स - 46 लाख रूपए
 
13. अभिषेक - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 72 लाख रूपए
 
14. जुगराज सिंह - श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 48 लाख रूपए
 
15. कृष्ण बी पाठक - कलिंगा लांसर्स - 32 लाख रूपए
 
16. शमशेर सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 42 लाख रूपए
 
17. जरमनप्रीत सिंह - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 40 लाख रूपए
 
18. राजकुमार पाल - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 40 लाख रूपए
 
19. डेविड हार्टे- तमिलनाडु ड्रेगन्स - 32 लाख रुपये
 
20. जीन-पॉल डैनबर्ग- हैदराबाद तूफान्स - 27 लाख रूपए
 
21. ओलिवर पेन- टीम गोनासिका - 15 लाख रूपए
 
22. पिरमिन ब्लैक- श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 25 लाख रूपए
 
23. टॉमस सेंटियागो- दिल्ली एसजी पाइपर्स - 10 लाख रूपए
 
24. विन्सेंट वानाश- सूरमा हॉकी क्लब - 23 लाख रूपए
 
25. सूरज करकेरा - टीम गोनासिका - 22 लाख रूपए
 
26. पवन - दिल्ली एसजी पाइपर्स - 15 लाख रूपए।
 
फ्रेंचाइजी के पास बाकी बची राशि:
 
1. हैदराबाद तूफान्स - 204.00 लाख रूपए
 
2. सूरमा हॉकी क्लब - 162.00 लाख रूपए
 
3. श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स - 144.50 लाख रूपए
 
4. दिल्ली एसजी पाइपर्स - 181.00 लाख रूपए
 
5. तमिलनाडु ड्रैगन्स - 196.00 लाख रूपए
 
6. यूपी रुद्रास - 206.00 लाख रूपए
 
7. कलिंगा लांसर्स - 257.00 लाख रूपए
 
8. टीम गोनासिका - 161.00 लाख रूपए।